फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से तबाह किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाकों में स्थित बडियाल ब्राह्मणा और देरिया गांवों में निक्की तवी नदी में आई भयानक बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। नदी का सुरक्षा बांध टूट जाने से पानी खेतों में घुस गया, जिससे सड़कें पूरी तरह से टूट गईं और ग्रामीणों का अपने खेतों से संपर्क कट गया। नाराज लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेतों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। सबसे बड़ा नुकसान किसानों को हुआ है, जिनकी धान की फसलें बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार इस बाढ़ में 15 मवेशियों की मौत हो गई है और कुछ अभी भी लापता हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि इतना नुकसान होने के बाद भी कोई बड़ा प्रशासनिक अधिकारी या मंत्री गांव में नहीं पहुंचा है।
उन्होंने वीरवार को जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से मांग की कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, क्षतिग्रस्त सड़कों और बिजली के ढांचे को ठीक किया जाए तथा आवश्यक मदद मुहैया कराई जाए।किसान तिलक चौधरी, गारू राम, बंसी लाल शर्मा, सतीश शर्मा और राजू सौदागर चौधरी शामिल ने बताया कि श्मशान घाट सहित कई सरकारी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कुछ परिवारों के पास खाने तक के लिए कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें