फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूमि से मिट्टी उठाने के विरोध में उतरे किसान

Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
किसानों की जमीन से मिट्टी उठाने पर प्रदर्शन  करते किसान।  संवाद - फोटो : rspura
विज्ञापन
गांव नंदपुर व बन सुल्तान के किसानों ने प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
विज्ञापन

मीरां साहिब। स्काॅस्ट चट्ठा के साथ 70 कनाल भूमि से अवैध रूप से मिट्टी उठाने के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने मंगलवार को प्रदर्शन कर सरकार से कदम उठाने की अपील की है।
गांव नंदपुर व बन सुल्तान के किसानों ने स्काॅस्ट चट्ठा के साथ 70 कनाल भूमि से अवैध रूप से मिट्टी बेचने पर सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई। किसान जीत राज, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र और काला राम का कहना है कि स्कास्ट चठ्ठा में नियुक्त कर्मियों के साथ मिलकर कुछ लोगों ने उनकी कृषि योग्य भूमि से लाखों रुपये की मिट्टी बेचने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पहले राज्य सरकार की और से किसानों की कृषि योग्य भूमि को सरकारी बताकर ले ली। अब किसानों की बची हुई भूमि पर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर किसानों की ओर से खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण किया जा रहा है। विरोध- प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि अगर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान आने वाले दिनों में रिंग रोड मार्ग को बंद कर विरोध- प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें