फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों की सफाई न होने पर किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। सिंचाई विभाग की तरफ से नहरों की सफाई ठीक तरीके से नहीं होने पर सीमा जन कल्याण समिति ने इसका विरोध जताया। समिति के जिला प्रधान और ब्लाक प्रधान की अध्यक्षता में किए गए प्रदर्शन में इलाके के किसानों ने भी भाग लिया। ब्लाक अध्यक्ष और पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि दो हफ्ते पहले सभी लोगोें ने मुख्य रणबीर नहर का दौरा किया था। उस समय देखा गया कि विभाग सफाई करवाने में लापरवाही बरत रहा है। इसके बारे में अधिकारियों को भी अवगत करवाया था। बावजूद विभाग ने साफ-सफाई को मात्र खाना पूर्ति तक ही सीमित रखा। नहर से निकाली जा रही मिट्टी को भी सड़क किनारे डाला जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला प्रधान भारत भूषण सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातर फंड भेज रही है मगर विभाग साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति ही कर रहा है। विभाग ने नहर को सही तरीके से साफ नहीं करवाया तो समिति सड़कों पर उतर कर बड़ी आंदोलन करेगी। रमन कुमार, रवि कुमार व राहुल खोखर ने बताया कि 18 मार्च को अधिकारियों को सफाई ठीक तरीके से नहीं होने की शिकायत की थी। लेकिन कुछ कदम नहीं उठाया गया। जेई विपिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वह दौरा कर ठेकेदार से सही प्रकार के सफाई करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें