फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर लगाकर किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल। पुरमंडल ब्लॉक में वीरवार को एग्रीकल्चर विभाग की ओर से कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविरों आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत पुरमंडल, मंडल और मढ़ाना में जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इन शिविरों में हॉर्टिकल्चर और वेटरनरी विभाग आदि विभागों के अधिकारियों ने लोगों की जानकारी दी। पुरमंडल के मंडल गांव में एक प्रमुख शिविर में किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर टीम लीडर विवेक महाजन ने एग्रीकल्चर विभाग द्वारा चलाई जा रही सब्सिडी की स्कीमों के बारे में किसानों को अवगत कराया इस मौके पर डॉ. शालिनी खजूरिया ने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करने के बारे में जानकारी दी। परीक्षण के बाद यह निर्धारित करें कि उनके खेत में कौन सी फसल उगाई जा सकती है।
डॉ. नरेश कुमार ने किसानों को जागृत करते हुए बताया कि सफल की पैदावार को कैसे बढ़ाया जा सकता है। मंजूर हुसैन और राम चंद किसानों ने बताया कि उन्होंने एग्रीकल्चर विभाग की ओर से कुछ महीने पहले मशरूम की खेती की ट्रेनिंग की थी लेकिन उनको अभी सर्टिफिकेट नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

किसान कुलदीप सिंह व ध्यान सिंह ने बताया कि कंडी क्षेत्र में पहले से ही बहुत सी दिक्कतें हैं, जिनमें पानी की समस्या उपजाऊ भूमि की समस्या और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बहुत सी फसल नहीं सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें