अरनिया। क्षेत्र के गांव मूलो चक, तलहाड़, सई और निकोवाल में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया। कृषि अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि बीमा कंपनी 15 जून से 31 जुलाई तक धान की फसल का बीमा करेगी।
उन्होंने कहा कि केसीसी कार्ड धारक किसान जमीन की नकल साथ लेकर बैंक में जाएं। बैंक अधिकारी से जमीन की नकल के अनुसार केसीसी कार्ड की सुविधा लें। इसके लिए 121 प्रति कनाल की दर से प्रीमियम देना है। जिन किसानों के केसीसी कार्ड नहीं हैं, वह बीमा कंपनी से फसल का बीमा करवा सकते हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अमितेश ने तकनीकी जानकारी दी। अरनिया जोन कृषि विभाग के एईई अनिल कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। अरनिया जोन के कृषि अधिकारी राजेंद्र गोरखा, पवन कुमार और अवतार सिंह अधिकारी मौजूद रहे।