विजयपुर। क्षेत्र के गांव दबुज काका (जख) में स्थित देव स्थान दाती मां की वार्षिक मेल का आयोजन 11 जून को होगा। कमेटी के प्रधान यश पाल शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने बैठक कर आयोजन की तैयारी की। सदस्यों ने बताया कि 11 जून को सुबह हवन, यज्ञ के बाद लंगर भी लगाया जाएगा। समिति ने बिनालोच और रैना ब्राह्मण बिरादरी से परिवार सहित पहुंचकर मां दाती का आशीर्वाद लेने की अपील की है। इस मेले में कई जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। संवाद