ज्यौड़ियां। राजस्व विभाग की ओर से रविवार को तहसील के हर पटवार हलका में शिविर लगाकर गिरदावरी कर फसलों का लेखा जोखा किया। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तहसील में लगे शिविर का निरीक्षण करने के लिए राकेश कुमार एडीसी जम्मू उनके साथ तहसीलदार खौड़ रंजीत सिंह व नायब तहसीलदार खौड़ भी उपस्थित रहे। एडीसी ने पटवार हलके के रिकॉर्ड को भी चेक किया।अधिकारियों की तरफ से उपस्थित किसानों से भी बातचीत की गई। अधिकारियों ने किसानों की राजस्व विभाग खौड़ के प्रति समास्याओं को भी सुना। बता दें कि पंचायत मट्टू में हलका पटवारी अरुण शर्मा की तरफ से हलके के किसानों की फसलों की गिरदावरी कर इसका लेखा जोखा किया। पटवारी अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि हर फसल के समय राजस्व विभाग को किसानों की फसलों की गिरदावरी करनी पड़ती है कि किस किसान ने अपनी भूमि पर कौन सी फसल बीजी हुई है। इसका उद्देश्य रहता है कि अगर कभी मौसम की मार पड़ जाए और किसानों की फसल खराब हो जाए और उन्हें मुआवजा देना पड़े तो किसान को राजस्व विभाग की तरफ से बीजी गई फसल के हिसाब से ही मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर किसान रामेश चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, अंकुश चौधरी, सरफु राम, नारायण सिंह और सूरम सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।