फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्नौर फार्म में प्रशिक्षण को किसानों का दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से सोमवार को किसानों के 25 सदस्यीय दल को प्रशिक्षण के लिए जम्मू रवाना किया गया। जिला विकास परिषद मांडली की सदस्य नीरू राजपूत ने किसानों के दल को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। फिंतर गांव से भेजे गए इन किसानों के दल को जम्मू के चिन्नोर फार्म में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि विभाग के अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि किसानों की आदमी को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कटाई की मशीनों की जानकारी के साथ-साथ पावर स्प्रेयर का इस्तेमाल करना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। अधिकारी ने कहा कि इस मुहिम के तहत कई अन्य गांवों के किसानों को भी सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर एईओ संजय कुमार, कृषि विभाग के कर्मचारी नीरज गुप्ता, सरपंच अप्पर डुंगाडा सहित कई किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें