फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के गढ़ 'दक्षिण कश्मीर' से निकला कोहिनूर, 20 साल की उम्र में पायलट बना ये युवक

Sun, 17 Jan 2021 04:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

आतंक का गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर में युवा अब विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं। पुलवामा जिले के एक 20 वर्षीय युवक ने पायलट बनकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। दावा किया जा रहा है कि यह सबसे कम उम्र का पायलट बना है।

विज्ञापन


अवंतीपोरा पुलवामा के रहने वाले फरहान मजीद के मुताबिक उसे बचपन से ही हवाई जहाज में दिलचस्पी थी। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद उत्तराखंड में एक अकादमी ज्वाइन कर ली। यहां से हवाई जहाज उड़ाने की ट्रेनिंग लेकर कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया है। सबसे युवा पायलट बनकर वह गर्व महसूस कर रहा है। पिता अब्दुल मजीद बघोव और मां फहमीदा बानो शिक्षक हैं। फरहान ने अवंतीपोरा पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस सफलता के पीछे इनका भी बड़ा योगदान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कश्मीर की तस्वीर बदलने की एक और पहल, सेना की अपील- 'तुम' कभी भी वापस आ सकते हो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें