फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: फैक्ट्री मालिक की मौत पर परिजनों का हंगामा, पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 11 Sep 2022 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फलौरा नागबनी क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक की मौत पर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के फलौरा नागबनी क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक क्रांति शर्मा की मौत पर गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने जम्मू-अखनूर रोड पर फैक्ट्री मालिक के शव को रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि क्रांति शर्मा ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की है।

विज्ञापन


शनिवार को फलौरा नागबनी में फैक्ट्री मालिक क्रांति शर्मा का शव फंदे से लटका पाया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्रांति शर्मा अपनी ही फैक्ट्री में फंदे से लटके पाए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में शिफ्ट कराया था।

रविवार को क्रांति शर्मा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि क्रांति और उसकी पत्नी के बीच करीब छह महीनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रांति ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी पत्नी ने उसकी हत्या की है और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वहीं, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, पर लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें