फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: जम्मू के त्रिकुटा नगर में 2.20 करोड़ के नोटों के साथ पांच गिरफ्तार, चार आरोपी कश्मीर निवासी

Sat, 25 Feb 2023 02:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों से असली नोट लेकर नकली नोट थमा देते थे। पकड़े गए आरोपियों में चार कश्मीर तथा एक दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिकुटा नगर इलाके से पुलिस ने शनिवार को 2.20 करोड़ के नकली भारतीय नोटों के साथ पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 4.5 लाख रुपये के असली नोट भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी आम लोगों से असली नोट लेकर नकली नोट थमा देते थे। पकड़े गए आरोपियों में चार कश्मीर तथा एक दिल्ली का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस की विशेष टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा कि नोट लाने का मकसद क्या है और इसका उपयोग किस उद्देश्य से कहां होना था।

इन आरोपियों की पहचान नजीर अहमद (श्रीनगर), रियाज अहमद (पुलवामा), मोहम्मद नैमुल्लाह निवासी द्वारका (दिल्ली), मंजूर अहमद (श्रीनगर) और बासित (शोपियां) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से तीन चेक बुक भी मिली हैं।

मामले में एडीजी मुकेश सिंह और एसएसपी चंदन कोहली की निगरानी में टीम जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी बठिंडी इलाके में एक किराये के कमरे में ठहरे हुए थे।

पहले भी जब्त किए जा चुके हैं नोट

इससे पहले भी जम्मू के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से नकली नोट बरामद किए जा चुके हैं। कंम्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर और अन्य उपकरणों को भी पुलिस ने जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें