फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों को अब एक साथ मिलेगी आठ महीने की राहत राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कलाकारों को आर्थिक पैकेज के तहत अब एक साथ आठ महीने की राशि मिलेगी। आठ महीने की राहत राशि सीधे उनके बैंक खाते में आएगी। कल्चरल अकादमी के साथ पंजीकृत 800 के करीब कलाकारों में से अभी तक 250 कलाकारों के बैंक खाते में राशि पहुंच गई है। आर्थिक पैकेज के तहत कलाकारों को नौ महीने तक प्रति माह एक-एक हजार रुपये दिये जाने हैं, अकादमी ने पहली किस्त पिछले महीने जारी की थी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण कलाकारों को रोजगार भी प्रभावित हुआ है। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम बंद होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे कलाकारों को सरकार ने आर्थिक सहायता देने की घोषण की थी। जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी को नोडल एजेंसी बनाया था। अकादमी ने एक कमेटी का भी गठन किया है, कमेटी सभी पंजीकृत कलाकारों की जांच करती है, जिसके बाद उनके खाते में पैसा डाला जाता है। अकादमी ने विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कलाकारों से एफिडेविट भी मांगा, ताकि योग्य लोगों तक राहत राशि पहुंचे। हालांकि कलाकारों का कहना है कि अकादमी ने काफी जटिल प्रक्रिया बनाई, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
-----------
जरूरतमंद कलाकारों को तक राहत राशि पहुंचे, इसके लिए अकादमी ने विभिन्न प्रयास किए है। शिनाख्त के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी की जांच के बाद कलाकारों के खाते में पैसा डाला जा रहा है। अभी तक 250 कलाकारों के खाते में पैसा भेज दिया है। अब एक साथ सभी महीनों का पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंदर सिंह अमन, अतिरिक्त सचिव, जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें