फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में छूटे घरों को 2022 तक मिलेगा पानी का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 18.17 लाख घरों में से 7.35 लाख घरों में पानी कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। शेष घरों में तीन चरणों में काम होगा और यह काम दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप राज्यपाल की मंगलवार को हुई बैठक में दी।
विज्ञापन

भटनागर ने बताया कि कनेक्शन से छूटे घरों के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पहले चरण में चार जिलों को मार्च 2021 तक कवर किया जाएगा। दूसरे चरण में मार्च 2021 तक नौ जिलों और शेष सात जिलों को दिसंबर 2022 तक कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। टेस्टिंग लैब की मान्यता का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा मोबाइल टेस्टिंग लैब की भी व्यवस्था की जा रही है।
इससे पहले जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों को हर घर जल योजना को लागू करने के लिए प्रभावी तरीके से काम करना है ताकि तय समय पर लक्ष्य को हासिल किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ इस उद्देश्य के साथ किया है कि किसी भी महिला को घर से दूर पानी लाने के लिए न जाना पड़े। सभी को अपने घर में ही पानी उपलब्ध हो। इस योजना का लाभ यह भी है कि गांवों में लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पा रहा है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर समेत सभी राज्यों के प्रदर्शन पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें