फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक कमांड वाहन पुलिस के बेडे़ में शामिल

विज्ञापन
जम्मू पुलिस लाइन को सौंपा गया अत्याधुनिक कमांड वाहन।
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के बेड़े में कमांड वाहन शामिल हो गया है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को जम्मू पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाआें लैस इस वाहन को पुलिस विभाग को समर्पित किया। इस वाहन का इस्तेमाल किसी भी आपात स्थिति अथवा आतंक रोधी अभियान में किया जा सकेगा। आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज सुजीत कुमार और एसएसपी श्रीधर पाटिल की मौजूदगी में डीजीपी ने कमांड वाहन का जायजा लिया। सिंह ने कहा कि आपात स्थिति में यह वाहन पुलिस के लिए कारगर सिद्ध होगा। इसे तमाम महत्वपूर्ण सुविधाओं से लैस करने के लिए डीआईजी सुजीत कुमार की भूमिका सराहनीय है। बाद में डीजीपी ने कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों के लिए शुरू की गई साथी योजना की समीक्षा की। डीजीपी ने पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों के साथ बैठक कर कोविड केयर और वेलफेयर सेंटर की सुविधा पर चर्चा की।
विज्ञापन

---
कैमरे, सुरक्षा सिस्टम
समेत कई सुविधाएं
पूरी तरह से वातानुकूलित वाहन में 10 सीसीटीवी कैमरे, पीटीजेड कैमर, 360 डिग्री व्यू कैमरा, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, फ्लैशलाइटें, एडवांस्ड मेडिकल किट और सुरक्षा के सिस्टम मौजूद हैं। खास बात है कि कमांड वाहन को टेंट हाउस में तब्दील किया जा सकता है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान अफसरों और कर्मियों को सुरक्षित ठहराया जा सकता है। तीन चरणों में विद्युत आपूर्ति सिस्टम होने के चलते इसमें एक हफ्ते तक पर्याप्त बिजली रहेगी। कमांड वाहन में ट्रॉली हाउस, टॉयलेट, वाशरूम, पॉवर हाउस और भंडारण के फीचर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें