फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक नहीं मानता कश्मीर को भारत का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग की एक पोस्ट ने भारत और पाकिस्तान के कश्मीर समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जंग छेड दी है। इंटरनेट डॉट ओआरजी के सबंध में डाली गई पोस्ट में भारत के उत्तरी हिस्से यानी कश्मीर को भारत के नकशे में नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन


मार्क ज़ुकरबर्ग की इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद इसके विरोध में प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गईं। इस पुराने मुद्दे पर भारतीय यूजर्स की ओर से एतराज जताया गया और इस गलती को सुधारने के लिए कहा गया है।
 
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरु हो गई है कि आखिर, 'सही कश्मीर कहां है?' इस पोस्ट के बाद मार्क को लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल पूछने शुरु कर दिए।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

RSS ने भी छापा था विवादित नक्‍शा

एक कमेंट कर यूजर ने पूछा, 'ड‌ियर मार्क आप कई बार भारत आ चुके हैं। इस फोटो को शेयर करने से पहले आपको भारतीय नक्शे की पुष्टि करनी चाहिए थी। मैं इस राज्य से आता हूं ज‌िसे आपने भारत के नक्शे में नहीं द‌िखाया है। सच में निराशाजनक है।'

सोशल मीड‌िया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद मार्क जुकरबर्ग ने इस गलती को सुधारा और नए नक्शे में कश्मीर को भारत के साथ जोड़ द‌िया।

ये गलती केवल मार्क से ही नहीं हुई है, हाल ही में आरएसएस के मुखपत्र आर्गनाइजर में भी भारत का विवादित नक्‍शा छापा गया था जिसपर जमकर बवाल हुआ था और अंत में आरएसएस को माफी मांगनी पड़ी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें