बनी। यूपीएस मुकलेरा में शिक्षकों को कमी को लेकर स्थानीय लोगों ने जोनल शिक्षा अधिकारी बनी को मांग पत्र सौंपा। स्कूल में वर्तमान में 65 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि केवल दो शिक्षक ही तैनात हैं। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मांग पत्र में बताया गया कि स्कूल में प्री-प्राइमरी सेक्शन के 15 विद्यार्थी भी हैं, जिन्हें उचित देखभाल और शिक्षण सहयोग की आवश्यकता है। वहीं, यूपीएस मुकलेरा पे सेंटर भी है, जिसके चलते शिक्षकों को नियमित शिक्षण कार्य के अलावा वेतन वितरण सहित विभिन्न प्रशासनिक और विभागीय कार्य भी करने पड़ते हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों को विभिन्न विभागीय ऑनलाइन पोर्टलों और अन्य आधिकारिक कार्यों की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ती है। जिससे कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मात्र दो शिक्षकों के लिए सभी कक्षाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना कठिन हो रहा है। श्रेष्ठमंडल में पूर्व सरपंच सुनीता देवी लेखराज सुंदरम व अन्य ग्रामीण के लोग मौजूद थे। सभी ने शिक्षकों सहित अतिरिक्त स्टाॅफ की नियुक्ति करने की मांग की है।