घाटी के सोपोर में पुलिस ने धमकी देकर फिरौती मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। हाल ही एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके क्लिनिक में दाखिल हुए। इसके बाद आतंकी संगठन लश्कर का जिक्र करते हुए धमकी दी। जिसमें कहा कि 5 लाख रुपये न देने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
यह जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस थाना सोपोर में एफआईआर दर्ज की गई। अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम के प्रयासों के बाद अपराधियों की पहचान इस प्रकार की गई:
1. हिलाल अहमद पुत्र अब्दुल खालिक।
2. तहलेल निसार पुत्र निसार अहमद।
3. इमाम अजीज पुत्र अब्दुल अजीज।
4. मुदासिर हसन गनी पुत्र गुलाम हसन गनी। ये सभी सोपोर के रहने वाले हैं। बता दें कि हिलाल अहमद आतंकी रहा है, जिसने आत्मसमर्पण किया था।