फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14000 के पार, घाटी में नौ और लोगों की गई जान

Tue, 21 Jul 2020 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोेना संक्रमण से हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 751 नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमें जम्मू संभाग से 240 और कश्मीर से 511 मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके साथ प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 14000 के पार हो गया है। इस बीच कश्मीर में 9 और लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 254 तक पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 234 लोग शामिल हैं।

नए मामलों में जिला जम्मू में 12 मामलों में 5 स्थानीय अन्य वर्ग के हैं। इनमें डंसाल और अखनूर से दो गर्भवती महिलाएं, जीएमसी में ऑर्थो का एक डॉक्टर, कृषि विभाग के संक्रमित मामले का एक संपर्क, एक कैंप गुजराल का संपर्क मामला शामिल हैं। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः पायलट की बगावत के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम और उमर आमने-सामने, अब्दुल्ला बोले- अब बहुत हुआ मिस्टर बघेल

विज्ञापन

श्रीनगर में 171, बारामुला में 40, शोपियां में 62, अनंतनाग में 11, कुपवाड़ा में 3, पुलवामा में 111, बड़गाम में 94, बांदीपोरा में 9, गांदरबल में 10, कठुआ में 13, राजोरी में 23, उधमपुर में 33, रामबन में 90, सांबा में 2, डोडा में 32, पुंछ में 1, किश्तवाड़ में 22, रियासी में 12 मामले शामिल हैं।

प्रदेश में 1524 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए
 जम्मू कश्मीर में सोमवार को कोरोना के 1524 संदिग्ध लोग निगरानी में लिए गए। अब तक संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 331954 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 37885 को घर पर क्वारंटीन, 6122 को अस्पताल में आइसोलेशन, 13 को अस्पताल में क्वारंटीन, 42732 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।

इसमें 244948 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 518029 सैंपलों में से 503379 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 14650 मामलों में से 6122 सक्रिय हैं। इसमें जम्मू संभाग से 1208 और कश्मीर से 4915 मामले शामिल हैं।

463 मरीज हुए स्वस्थ
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में सोमवार को 463 संक्रमित मरीज स्व्स्थ हुए। इसमें जम्मू संभाग से 64 और कश्मीर संभाग से 399 मामले शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग से 1800 और कश्मीर से 6474 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जम्मू संभाग में अब तक 21 और कश्मीर में 234 लोगों की कोरोना संक्रमणसे मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें