फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Sun, 08 Mar 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा/नंदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगमंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने सीमावर्ती क्षेत्राें का दौरा कर ग्रामीणों की दिक्कतें सुनीं। उन्होंने जिले के चक्क वलोत्रा, महराजपुर, छन्नी दग, परडी, खोखराचक्क, जेरडा, नंदपुर आदि में स्थानीय लोगाें के साथ बैठकें कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में अधिक उद्योग लगाने से पढे़ लिखे युवाआें को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए वह प्राथमिकता के आधार काम करेंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि आपने अपना काम कर दिया है। अब हमारी बारी है। किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें