एक्साइज विभाग ने रेड के दौरान 3,700 किलो अवैध शराब को नष्ट कर दिया है। ये शराब लोकली लहन नाम से जानी जाती है।
इस रेड में 1200 किलो शराब कठुआ में नष्ट की गई, जबकि 2500 किलो और 10 बोतल लहन शराब की ढबवाल, टंडा, बुद्घि, नींचा सकता चक और ऊंचा सकता चक गांवों में नष्ट की गई है।
एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी ने कहा है कि ऐसी ही रेड आगे भी जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में जारी रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संभाग में बिना परमिशन के चलने वाली शराब की पार्टियों पर भी नकेल कसी जाएगी।
इतना ही नहीं होटल और बैंकट हाल में अगर कोई कुछ गलत पाया जाता है तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।