फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने किया दो स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हमला, जवाबी कार्रवाई जारी

Sat, 29 Dec 2018 06:05 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने शुक्रवार की रात दो स्थानों पर सुरक्षा बलों पर हमला किया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया है। 
विज्ञापन


श्रीनगर के बाहरी इलाके में नौगाम पुलिस थाना क्षेत्र के वागूरा में आतंकियों ने पावर ग्रिड स्टेशन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की गार्ड पोस्ट पर हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। 

जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक गोलाबारी होती रही। इससे पहले पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के बिलो में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक फायरिंग के बाद सतर्क जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस पर आतंकी भाग निकले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें