दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया।
खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सूत्रों के अनुसार दो आतंकियों को घेर लिया गया है जिसमे हिज्ब के दो कमांडर समीर टाइगर और अशरफ खान के मौजूद होने के इनपुट मिल रहे हैं।
इस ऑपरेशन में सेना की 19 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान शामिल हैं। दोनों ओर से जबरदस्त तरीके से गोलीबारी अभी जारी है। अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।
सुरक्षाबलों ने चलाया कासो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोनमुंह में शुक्रवार आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक स्थानीय कमांडर के फसे होने की अफवाह भी फैली थी।
इस दौरान हर घर की तलाशी भी ली गयी। इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील भी किये गए थे। आखिरी खबरे मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।