फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: एक से नौवीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में होंगी, प्रदेश प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Sat, 08 Oct 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में विंटर जोन को समाप्त कर अब पूरे जम्मू-कश्मीर में देश के अन्य हिस्सों की तरह ही एक साथ शिक्षा सत्र शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा का यह शेड्यूल मौजूदा अकादमिक सत्र से ही तत्काल प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन
JKBOSE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन के तहत आने वाले निजी व सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से नौवीं की परीक्षाएं मार्च में होंगी। इसे लेकर शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी।

विज्ञापन


सरकार के प्रधान सचिव आलोक कुमार की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के तहत जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में एक समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने की मंजूरी दी जाती है।

प्रदेश में विंटर जोन को समाप्त कर अब पूरे जम्मू-कश्मीर में देश के अन्य हिस्सों की तरह ही एक साथ शिक्षा सत्र शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा का यह शेड्यूल मौजूदा अकादमिक सत्र से ही तत्काल प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन


नए शेड्यूल के अनुसार हार्ड जोन को छोड़कर जम्मू संभाग व कश्मीर संभाग की परीक्षाएं मार्च में होंगी। हार्ड जोन में वे दूरदराज व दुर्गम क्षेत्र आएंगे, जहां सर्दियां बीतने के बाद तक बर्फ पड़ी रहती है। जम्मू व कश्मीर संभाग के हार्ड जोन और लद्दाख की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।

इनका परिणाम जून में निकाला जाएगा। जम्मू संभाग में 309 स्कूलों को हार्ड जोन में रखा गया है, जबकि कश्मीर संभाग के 135 स्कूल हार्ड जोन में हैं। लद्दाख के लेह जिले में सभी स्कूल हार्ड जोन हैं और कारगिल जिले में सात शिक्षा जोन हार्ड जोन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें