जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने नायब तहसीलदार के 75 पदों के लिए आवेदन शुल्क से ही 6.43 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बोर्ड की ओर से फॉर्म की कीमत सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपये रखी गई थी। एक लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था।
सूचना का अधिकार (आरटीआई) के जरिए यह जानकारी हासिल हुई है। आरटीआई कार्यकर्ता रमन कुमार शर्मा ने कहा कि एक तरफ बोर्ड की करोड़ों की कमाई हुई है। उधर पिछले महीने भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने से उम्मीदवार अधर में हैं। शर्मा ने बीती 21 जुलाई को आरटीआई आवेदन दाखिल किया था। इसके जवाब में जेकेएसएसबी ने बताया कि बीती जून को उम्मीदवारों से 6,43,28,400 रुपये की राशि शुल्क के रूप में वसूली जा चुकी थी। एजेंसी