जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग की 8वीं और 9वीं की टी-2 परीक्षाएं इस बार डाइट की तरफ से नहीं ली जाएंगी। कोरोना के चलते परीक्षाएं इस सत्र के लिए ऑफलाइन तरीके से स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी। स्कूल ही प्रश्न पत्र तैयार करेंगे।
परीक्षा ऑफलाइन आयोजित करने का मकसद ये है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों ने किस तरह से और कितनी पढ़ाई की। साथ ही ऐसा करने से मास प्रमोशन के नकारात्मक प्रभाव से भी विद्यार्थियों को बचाया जा सकेगा। वहीं 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अचीवमेंट कार्ड डाइट द्वारा ही जारी किए जाएंगे।