फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग पर 25 से ज्यादा वाहन जब्त, 100 से ज्यादा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सैकड़ों वाहनाें के चालान काटे गए, जबकि 25 ज्यादा वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दरबार मूव से पहले शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसएसपी शिव कुमार शर्मा स्वयं सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के परेड चौक समेत अन्य जगहों पर अवैध पार्किंग करने पर 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही जिन वाहनाें के मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे उन करीब 25 वाहनाें को जब्त कर लिया गया। जिन वाहनों के चालान काटे गए, उनके चालकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध पार्किंग की तो वाहन का पंजीकरण ही रद्द कर दिया जाएगा।
बता दें कि दरबार मूव से पहले मंडलायुक्त जम्मू ने आदेश दिया है कि शहर में हर जगह से अवैध पार्किंग को हटाएं। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को अखनूर में भी इसी तरह का अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें