फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू छात्र को घर से देनी होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी की तरफ से यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्सों के टर्मिनल सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए तैयारी कर दी गई है। इस साल यूनिवर्सिटी ओपन बुक परीक्षाएं करवाएगी, जिसमें विद्यार्थियों को घर से ही परीक्षा देनी होगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से लिखित परीक्षा के लिए ई-मेल और व्हॉटसएप के जरिए पांच मिनट पहले प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया गया है।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों को केवल पांच प्रश्नों का जवाब देना होगा। परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को सेल्फ अटेस्ट उत्तर पुस्तिका का इस्तेमाल करना होगा, जिसपर उन्हें पेज नंबर भी लिखने होंगे। इसी के साथ यूनिवर्सिटी की तरफ से एंड सेमेस्टर प्रोजेक्ट वर्क के लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी मांगा गया है। यह स्काइप या गूगल मीट के जरिए वर्चुअल स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें