फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के परीक्षा केंद्र में पहले दिन अभ्यर्थियों की कम रही संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारी विरोध के बीच जेईई मेन्स की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन परीक्षा केंद्रो में अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। जम्मू में कालूचक्क स्थित परीक्षा केंद्र में सुबह की शिफ्ट में 219 में से केवल 91 और शाम की शिफ्ट में 246 में से 106 अभ्यर्थी ही पहुंचे। वहीं सांबा के परीक्षा केंद्र में नौ में से केवल छह अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। अभ्यर्थियों को हैंड सैनिटाइजर और मास्क भी दिए गए। परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्कैनिंग के जरिये एक-एक करके विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया और परीक्षा खत्म होने के बाद भी ऐसा ही किया गया ताकि ज्यादा भीड़ न लगे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में सुपरवाइजर तैनात प्रो. अरुण भारती ने बताया कि हर केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। यदि किसी हॉल में 40 अभ्यर्थियों के बैठने की जगह थी तो वहां पर केवल 15 या 20 को ही बिठाया गया है। इस बार गेट पर विद्यार्थियों की लिस्ट नहीं लगाई गई, उन्हें बार कोड से बता दिया गया था कि उन्हें किस कमरे में बैठना है। घाटी में रंगरेत क्षेत्र में परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां दोनों शिफ्ट में केवल 40-45 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
आइसोलेशन रूम की भी सुविधा
परीक्षा केंद्रों में उन अभ्यर्थियों के लिए आइसोलेशन रूम की सुविधा रखी गई है, जिनमें कोई लक्षण पाया जाता है या फिर थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान तापमान ज्यादा मिलता है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के मन से डर हुआ दूर
परीक्षा देक र बाहर निकले अभ्यर्थी भी कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों से संतुष्ट दिखे। गांधी नगर से आई अनन्या का कहना था कि पेपर काफी अच्छा हुआ और कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। कठुआ से आए शिवम शर्मा ने बताया कि पहले डर था कि परीक्षा कैसे आयोजित होगी लेकिन केंद्र में बंदोबस्त देखकर सारी चिंता दूर हो गई। आरएसपुरा के अभिषेक शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र और फर्नीचर को सैनिटाइज किया गया था। सुंदरबनी की अंकिता गुप्ता ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया। वहीं श्रीनगर से परीक्षा देने के लिए पहुंची फलक ने बताया कि वह स्पेशल परीक्षा देने के लिए आई है और एयरपोर्ट पर टेस्ट भी करवाया, इस समय इतनी दूर से आने में थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी लेकिन खुशी है कि बिना किसी परेशानी के परीक्षा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें