फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 115 केंद्रों में देंगे 44628 छात्र परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन और नीट की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में 115 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 44628 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जेईई मेन के लिए लद्दाख में एक केंद्र बनाया गया है। यहां 199 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एनटीए के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में जेईई के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 9868 युवा शामिल होंगे। नीट के लिए प्रदेश भर में 99 केंद्र हैं। इसमें 34760 छात्र परीक्षा देंगे। ऑनलाइन होने जा रही यह परीक्षा 1 से लेकर 6 सितंबर तक होगी। दो पालियों में परीक्षा होगी। नीट की परीक्षा 13 सितंबर को होगी।
जेईई एडवांस्ड पैटर्न में नहीं होगा बदलाव
नई दिल्ली। आईआईटी प्रबंधन कोविड-19 के बावजूद जेईई एडवांस्ड 2020 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं करेगा। पाठ्यक्रम में भी किसी प्रकार की कटौती नहीं होगी। आईआईटी की स्टैंडिंग काउंसिल कमेटी का फैसला सभी 31 आईआईटी पर लागू होगा। आईआईटी में दाखिले के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल अनिवार्य होने के नियम को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. वी रामगोपाल राव ने साफ कहा कि जेईई एडवांस्ड पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। इसका फैसला पहले ही किया जा चुका है। छात्रों को जो राहत देनी थी, वो दी जा चुकी है। इसके अलावा बीटेक पाठ्यक्रम में इस साल बदलाव नहीं होगा। छात्रों से आग्रह है कि वे 27 सितंबर को होने वाली जेईई एडवांस्ड की तैयारी करें।
----
11 सितंबर से होगा आवेदन
आईआईटी दिल्ली ने जेईई एडवांस्ड 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनटीए जेईई मेन 2020 की मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी करेगी। इसी के साथ जेईई एडवांस्ड की ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो जाएगी। जेईई मेन के टॉप 2.5 लाख छात्र इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। आईआईटी में दाखिले के लिए 11 सितंबर से ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। छात्र 16 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि 17 सितंबर तक फीस जमा होगी। वहीं, 21 सितंबर को एडमिट कार्ड अपलोड हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें