एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने के बाद से पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, सीमावर्ती ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सीमा पर पड़ोसी देश की ओर से की जा रही गोलाबारी बंद करने की बात भी कही। एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान सिंह पठानिया व अन्य सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 को हटाकर लोगों को राहत प्रदान की है।
इससे बौखलाया पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी कर है। इस कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने पाकिस्तान को 1965, 71 और 99 के युद्ध से सीख लेते हुए नापाक हरकतें बंद करने की बात कही। सीमा पर बसे भारतीयों की हर संभव मदद के लिए पूर्व सैनिक तैयार हैं।