एक्स -सेट्रल पैरामिलट्री फोर्स बैलफेयर एसोसिएशन की बैठक के दौरान विचार रखते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के राज्य महासचिव दर्शन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक में महासचिव दर्शन कुमार ने कहा कि एसोसिएशन मांगों को लंबे समय से केंद्र सरकार के समक्ष रख रही है। लेकिन उन्हें नजर अंदाज किया जा रहा है। पैरामिलिट्री फोर्स के पूर्व सैनिकों को पेंशन देने के लिए सीसीएस रूल 1972 को समाप्त किया जाना चाहिए और उन्हें भारतीय सेना की तर्ज पर पेंशन दी जानी चाहिए। अगर कोई पैरामिलिट्री फोर्स का जवान देश की रक्षा करते हुए बलिदान देता है तो उसे शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। सांबा और जम्मू में चल रही भर्ती में सीमा सुुरक्षा बल के पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोई छूट नहीं दी जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अपील करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप कर पूर्व जवानों व अधिकारियों को उनके बच्चों को भर्ती में तय की गई रियायत दी जाए। कई यूनिटों में सेवानिवृत्त कर्मियों को सीएसडी की सुविधा के लिए अनदेखी की जा रही, जिसे दूूर किया जाए।
बैठक में गुरबचन सिंह, जनक राज, गुरदयाल सिंह, बीएस सरना, हरबंस लाल, महेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्या मौजूद रहे।