फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पुलिसकर्मी हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पूर्व पुलिस कर्मी हेरोइन और पिस्तौल के साथ काबू - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
पूर्व पुलिस कर्मी को हेरोइन और पिस्तौल के साथ पकड़ा गया है। आरोपी लंबे समय से पंजाब से हेरोइन लाकर जम्मू में बेचता था। स्कूल और कालेजों में भी वह छात्रों को चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करता है। आरएस पुरा के वार्ड नंबर 3 का रहने वाले सुरिंदर सिंह उर्फ जैंटी पुलिस कर्मी रहा है। आपराधिक छवि और गलत व्यवहार के चलते विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया था।
विज्ञापन


रविवार को गंग्याल पुलिस ने वन पोस्ट के पास नाका लगाया था। यहां जैंटी काले रंग की बिना नंबर की बाइक से जा रहा था। जब पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। कुछ दूर जाकर ही उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर 11 ग्राम चिट्टा और पिस्तौल बरामद की गई। इसकी एक मैगजीन भी बरामद की गई है। एसडीपीओ साउथ रफीक मन्हास का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस पेशे में है।

पंजाब से चिट्टा लाकर जम्मू में बेचता है। इसके पास से कुछ और हथियार भी बरामद हो सकते हैं। अब तक गांधी नगर सब डिवीजन में पिछले पांच महीनों के भीतर पुलिस ने एक एके 56, एक 12 बोर की गन, एक चाइनीज पिस्तौल और एक देसी कट्ठा बरामद किया है। एके 56 नहर और बाकी के अपराधियों से पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें