फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरशाइन और सिद्धांत इलेवन अगले दौर में

Wed, 06 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीएम साइंस कालेज की होस्टल ग्राउंड पर एवरशाइन और सिद्धांत इलेवन ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग ट्वंटी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीमों के धीरज और पंकज को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मंगलवार को खेले गए पहले मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए विलास रियाल्टी प्राइवेट लिमिटेड ने 17.4 ओवर में 104 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


अंकुश ने 40, गोरा ने 22, मिथुन ने 16 रनों का योगदान दिया। एवरशाइन की ओर से आरिफ ने चार प्रमुख बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। धीरज और बंसी ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एवरशाइन क्रिकेट क्लब सतवारी के बल्लेबाजों ने 12.2 ओवर में तीन विकेट गवांकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। धीरज ने नाबाद 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लवली ने भी नाबाद 23 रनों का योगदान दिया। आरिफ ने 13 रन जुटाए।

विलास की ओर से अंकुश ने दो और अनिल ने एक विकेट चटकाया। दूसरे मुकाबले में सिद्धांत इलेवन ने जम्मू तवी स्पोर्ट्स क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू तवी स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाजों ने 17.2 ओवर में 109 रनों का स्कोर खड़ा किया। विशाल ने 27 और सुरेंद्र ने 21 रनों का योगदान दिया। सिद्धांत एकेडमी की ओर से पंकज और दीपेश ने चार-चार बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरे सिद्धांत एकेडमी के बल्लेबाजों ने 18.3 ओवर में तीन विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली। अभिषेक ने 34 रनों का योगदान दिया। पंकज ने 21 रन टीम के खाते में जोड़े। आयरन ने 14 रन जुटाए। जम्मू तवी की ओर से सुरेंद्र ने दो और भानू ने एक विकेट चटकाया। इन मुकाबलों में सोहेल यूसुफ, संदीप मनचंदा, राहुल बाल ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें