फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, पहाड़ी हास्टल की कन्याओं को किया सम्मानित

Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
दिवाली के पावन पर्व पर डीसी राजोरी ने पहाड़ी हास्टल की कन्याओं को सम्मानित किया और उन्हें प्रेरित किया। डीसी राजोरी डा शाहिद इकबाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वीसी एवं राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता सहित विभिन्न सरकारी विभागों के जिला अधिकारी व शहरवासियों सहित पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के सदस्यों से भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकारों ने समां बांधा। पहाड़ी होस्टल की कन्याओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं, इस अवसर पर डीसी ने हास्टल की करीब 50 बच्चियों को सम्मानित करते हुए नए कपड़े, जूते व जरूरत का अन्य सामान वितरित किया गया। वहीं, इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर बल देते हुए डीसी ने हास्टल की कन्याओं को अच्छी पढ़ाई कर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। वहीं, इस अवसर पर बोर्ड के वीसी कुलदीप राज गुप्ता ने अपने संबोधन में डीसी द्वारा कन्याओं को सम्मानित करने के कदम की सराहना की। इससे कन्याओं को प्रेरणा मिलेगी। वह मन लगा कर पढ़ाई करेंगी। वीसी ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि पहाड़ी सलाहकार बोर्ड भी हास्टल की कन्याओं के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें