पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते जिन स्कूलों को राहत शिविरों के रूप में तब्दील किया गया है, वहां अब शाम को कक्षाएं लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे विपरीत असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है।
सीमांत गांवों से पलायन कर बड़ी संख्या में प्रभावितों ने स्कूलों में डेरा डाल रखा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शाम की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है।
स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू (सीईओ) और जोनल शिक्षा अधिकारियों को अरनियां और आरएस पुरा सेक्टर में राहत शिविरों में तब्दील स्कूलों में शाम की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।