फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के एमए स्टेडियम में आईपीएल मैच तो दूर अभी कुर्सियां भी पूरी नहीं लग पाईं

Sun, 21 Mar 2021 12:06 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एम एस्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौलाना आजाद (एमए) स्टेडियम में आईपीएल मैच करवाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन मैच तो दूर स्टेडियम में अभी तक पूरी कुर्सिया भी नहीं लग पाई हैं। स्टेडियम में डबल लेयर की 17 हजार के करीब कुर्सिया लगाई जानी थीं, लेकिन अभी तक आधी ही लगी हैं। जनवरी 2020 में तत्कालीन उप-राज्यपाल जीसी मुर्मू ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार के तहत हुए कार्यों का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


एमए स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (एनपीसीसी) ने 42 करोड़ की लागत से करना था। हालांकि कंपनी अभी तक निर्माण कार्य को पूरा नहीं कर पाई है। सुस्त रूप से चले रहे निर्माण कार्य को लेकर सरकार भी गंभीर नहीं दिख रही है। स्टेडियम में पिच और मैदान का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बावजूद मैदान में आईपीएल, रणजी सहित राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सोमवार से लागू होगा बढ़ा हुआ किराया, यहां जानिए आपको खर्चने होगें कितने पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्टेडियम में मैदान, दर्शक स्टैंड, खिलाड़ियों के कमरे, पवलेनियन, फ्लड लाइट का काम पूरा हो चुका है, अभी भी पार्किंग समेत अन्य काम बाकी हैं। स्टेडियम में कुर्सियां लगाने का ही मुख्य कार्य बाकी रह गया है, जिसे इस माह के अंत से शुरू कर दिया जाएगा। 26 जनवरी के आयोजन के लिए सरकार ने एमए स्टेडियम को लिया था, जिसके कारण काम नहीं हो सका है। अब जल्द काम शुरू करने जा रहे है। खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाली सभी सुविधाओं को पूरा कर लिया गया है। -केएआर राणा, एनपीसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें