फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से लागू होगा बढ़ा हुआ किराया, यहां जानिए आपको खर्चने होगें कितने पैसे

Sun, 21 Mar 2021 11:20 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
bus fare (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

प्रदेश सहित शहर में सोमवार से बढ़ा हुआ यात्री किराया लागू हो जाएगा।  यात्री वाहनों में सफर करने वाले लोगों को कल से 19 प्रतिशत अधिक किराया देना होगा। परिवहन आयुक्त ने किराया संशोधन सूची को जारी किया है। इसके तहत अब तीन किमी तक के सफर पर सात रुपये किराया देना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बढ़ा हुए यात्री किराया की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद परिहवन विभाग ने शनिवार को किराया संशोधन सूची को जरी किया है। मिनी बस में पांच किमी तक सफर करने पर अब 12 रुपये, 10 किमी पर 15 रुपये, 15 किमी पर 17 रुपए, 20 किमी पर 22 रुपए, जबकि 20 किमी से अधिक के सफर पर मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में प्रति किमी के हिसाब से पैसा देना होगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : निर्माण सामग्री सुचारु रूप से न मिलने पर सुस्त पड़ी रिंग रोड की रफ्तार
विज्ञापन


लगभग तीन साल परिहवन विभाग ने यात्री किराये में बढ़ोतरी की है। महंगाई के इस दौरान यहां आम लोगों पर बोझ होगा। वहीं निजी ट्रांसपोर्ट इस कुछ हद तक अपने लिए राहत बता रहे है। ऑल जेएंडके ट्रासंपोर्टर वेल्फेयर एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार ने कहा कि कोविड के कारण कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ था, उस पर डीजल के बढ़ते दाम से परिचालन की लागत तक पूरी नहीं हो रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने सरकार से तीस प्रतिशत तक यात्री किराया बढ़ाने की मांग थी, लेकिन सरकार ने 19 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया है। हमें अब उम्मीद है कि सरकार भविष्य में निर्धारत समय में यात्री किराये में बढ़ोतरी करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें