फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पीएम सुनाते रहे 'मन की बात', भाजपा कार्यकर्ता रहे बेखबर, जम्मू-कश्मीर में आधे बूथ भी नहीं हुए कवर

Tue, 24 Nov 2026 11:42 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर भाजपा के करीब 11 हजार बूथों में से अब तक केवल 4500 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम की रिपोर्टिंग हुई है, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। उन्होंने 29 नवंबर को प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने और इसकी रिपोर्ट सरल एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात नहीं सुन रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के 11 हजार बूथों में से अभी तक केवल साढ़े चार हजार बूथ ही कवर हो सके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले माह सरल एप पर मन की बात की रिपोर्टिंग न होने पर कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है। आगामी 29 नवंबर को होने वाली मन की बात को सुनने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

करीब 12 साल पहले तीन अक्तूबर, 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। इस गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर केंद्र की ओर से सुझाव आते रहे हैं। गतिविधि के सत्यापन और बूथों पर आम लोगों से सीधे संवाद के मद्देनजर सबके साथ मिलकर मन की बात सुनने और उसे सरल एप पर अपलोड करने का कार्य शुरू किया गया था।

इसके बावजूद अभी तक जम्मू-कश्मीर में मन की बात का कवरेज अभी 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका है। बीते माह सरल एप पर कार्यक्रम की रिपोर्टिंग न होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सत शर्मा ने जो पत्र लिखा है, उसमें सीधे सरल एप पर मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग न होने का जिक्र किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को समाज, शिक्षा, तकनीक और राष्ट्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक विषयों पर चर्चा के नाते जानकारीपरक बताया। कहा कि सभी इस महीने 29 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसे अवश्य सुनें और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सरल एप पर इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग अवश्य साझा करें।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष बना उस वक्त केवल 40 बूथ कवर थे
जब मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना तो उस वक्त मन की बात की बूथ कवरेज केवल 40 थी। हमने प्रयास कर इसे साढ़े चार हजार तक पहुंचा दिया है। इस वक्त इसकी कवरेज 50 प्रतिशत से ज्यादा करने की कोशिश जारी है। आम लोगों को भी मन की बात को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। कई जगह इंटरनेट के ठीक से न चलने और कई जगह इसके उपलब्ध न होने की वजह से सरल एप पर रिपोर्टिंग न होने की बात सामने आई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी जम्मू की बैठक में दिए थे निर्देश
मन की बात की बूथ कवरेज बढ़ाने को लेकर अपने पहले जम्मू के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी निर्देश दिए थे। उन्होंने चुनिंदा विधायकों के नाम लेते हुए बाकी से भी उन्हीं की तरह इस गतिविधि के प्रति समर्पित होकर कार्य करने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें