हम चाहते हैं यहां के युवाओं संग स्टार्टअप को आगे बढ़ना
तीन साल पहले ग्रो क्लब के साथ काम शुरू किया। हमारा तीन लक्ष्य था, पहला देश की बड़ी कंपनी बनना, दूसरा ग्लोबल कंपनी बनना और तीसरा समाज के उत्थान में अपना योगदान देना। यह हमारी कंपनी का काम ही है कि हमें एक मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिली है। हम उत्पाद बनाते हैं, बेचते हैं और फिर खरीद लेते हैं, उन्हें रिसाइकिल करने के लिए। अभी हम बंगलूरू और हैदराबाद में काम कर रहे हैं. जम्मू में आकर यहां हम काम की संभावना लगी, जल्द ही लौटकर काम शुरू करेंगे। - पुरथवी गौड़ा, फाउंडर, ग्रो क्लब
डाटा प्राइवेसी के हम मास्टर, जल्द शुरू करेंगे स्मार्ट कार्ड योजनाहम लोगों को डाटा को सुरक्षित कैसे रखें, कैसे उन्हें सुरक्षित ट्रांसफर करें, इस पर काम करते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां फोन नहीं है,उनके डाटा को किस तरह से जरूरत पड़ने पर ट्रांसफर किया जा सकता है, इस सेवा में हमें पहचान मिली। अब हम स्मार्ट कार्ड परियोजना पर काम कर रहे हैं।
दो सप्ताह के अंदर हम जम्मू में कुछ नया शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। उद्यमिता महोत्सव में आने वाले विशेषज्ञों के साथ खुद मुझे लगने लगा है कि पर्यटन के लिए जाना जाता था जम्मू-कश्मीर। भविष्य में यहां आईटी हब विकसित हो सकता है। -सौरभ राज, संस्थापक, नुवो
स्कूली बच्चों व सेना का नवाचार हुआ प्रदर्शितआईआईटी जम्मू में जारी नवाचार और सहयोग का उत्सव उद्यमोत्सव 2025 के दूसरे दिन स्कूली बच्चों का वैज्ञानिक स्वभाव देखने को मिला। स्कूलों बच्चों द्वारा खुद से तैयार किए नवाचार को प्रदर्शित किया गया। बच्चों की प्रतिभा को मंच मिला जहां उन्होंने अपने नवाचार को युवा उद्यमियों के बीच रखा।
कार्यक्रम में आए विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप की नई संभावनाओं से अवगत करवाया। उद्यमोत्सव में एक्सपो इवेंट भी हुआ, इसमें भी युवा उद्यमियों के साथ भारतीय सेना के नवाचार को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का सोमवार को समापन होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इसमें मुख्य अतिथि रहेंगे। इसमें मुख्य अतिथि के भाषण के साथ-साथ गेस्ट टॉक, पैनल चर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।