फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकी नावेद की रिमांड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के दौरान जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद नावेद और पांच अन्य सहयोगी आरोपियों की रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ गई है।
विज्ञापन


केस की जांच कर रही नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के आवेदन पर गौर करने के बाद एनआईए मामलों के विशेष जज किशोर कुमार ने पाया कि इस केस के दो प्रमुख आरोपी अभी भी फरार हैं।

इनमें आतंकियों का फाइनेंसर आशिक हुसैन उर्फ उबेदा और ट्रक ड्राइवर फैयाज अहमद सरवर उर्फ सेठा शामिल है। इन दोनों ने पांच अगस्त 2015 को हुए आतंकी हमले की साजिश रचने में मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही जांच पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन

मामले की चार्जशीट गृह मंत्रालय के पास भेजी गई

इसके अलावा अब तक मामले की तैयार चार्जशीट गृह मंत्रालय के पास भेजी गई है, जहां से हरी झंडी मिलनी है। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने नावेद के अलावा अन्य पांच आरोपियों की न्यायिक अवधि 29 जनवरी तक बढ़ा दी है।

साथ ही उन्हें कोट भलवाल जेल भेजने के निर्देश दिए। अन्य पांच आरोपियों में खुर्शीद अहमद भट, शौकत अहमद भट (पुलवामा), शाबजार अहमद भट (कुलगाम), खुर्शीद अहमद इट्टू और फैयाज अहमद इट्टू (पुलवामा) शामिल हैं।

उधर, एनआईए सूत्रों के अनुसार केस की भारी भरकम चार्जशीट बनकर तैयार है। गृह मंत्रालय से अनुमति मिलते ही अगले सप्ताह तक इसे एनआईए के विशेष जज के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

शाबजार से बच्चों को मिलने की इजाजत म‌िली

उधमपुर हमले में गिरफ्तार शाबजार अहमद भट के नन्हे बच्चे अपने पिता से लिपट कर रोते रहे। एनआईए अदालत में पेशी के दौरान शाबजार के दोनों बच्चे भी उपस्थित थे।

शाबजार के वकील ने जज से आग्रह किया कि उनके बच्चों को उनसे मिलने की इजाजत दी जाए। इसके बाद अदालत के पास वाले कमरे में शाबजार के बेटे और बेटी को मिलने के लिए भेजा गया।

लगभग पांच माह बाद अपने पिता को मिलकर बच्चे उनसे लिपट गए और उनकी आंखों से आंसू बहते रहे। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले शाबजार के बेटे फुकरान ने बताया कि पापा से मिले और उनसे बातें भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें