बिजली अभियंता बैठक में 12 जून को हड़ताल की रणनीति बनाते हुए
जम्मू। पीडीडी इंजीनियरों की नियमितीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है और खाली पदों को भी नहीं भरा गया है। इससे बिजली निगम के अभियंताओं में रोष है। इन मांगों को हल करने के लिए सभी अभियंता 12 जून को एक दिवसीय विरोध अवकाश पर रहेंगे।
जेएंडके ग्रेजुएट इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव सचिन टिक्कू ने बताया कि इसी मसले पर चर्चा के लिए मंगलवार को पीडीडी कांप्लेक्स बेमिना और ग्लैडिनी जम्मू में बैठकें हुईं हैं। इसमें 12 जून को हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।
मौजूदा समय में 25 एई और 25 एईई पदों को बिजली निगम की दूसरी कंपनी में डायवर्ट कर दिया गया है। बिजली निगम से पदों को समाप्त कर दिया गया है। यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है। इसका विरोध किया जाएगा।
श्रीनगर में हुई बैठक में जेकेईईजीए के अध्यक्ष इंजीनियर पीरजादा हिदायतुल्ला और जम्मू में जेकेईईजीए के महासचिव सचिन टिक्कू ने संबंधित मार्गदर्शन परिषद के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पहले भी नियमितीकरण के लिए प्रदर्शन किए गए हैं लेकिन समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि निगम में भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता से करवाई जाए। अभियंताओं को लाभ पहुंचाया जाए। अब 12 जून को विरोध कर आवाज बुलंद की जाएगी।