फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब JK विधानसभा में होने लगी गाली-गलौज

Sat, 21 Mar 2015 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में उस वक्त अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब तीन विधायक सदन में ही आपस में भिड़ गए। इंजीनियर रशीद ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के खिलाफ असंसदीय भाषा का उपयोग किया।
विज्ञापन


रशीद ने कहा कि पिछली सरकार ने आरएंडबी विभाग में फंड वितरण में अपने विधानसभा क्षेत्रों को तरजीह दी। इस पर नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य भड़क गए।

नजीर गुरेजी और मोहम्मद अकबर लोन रशीद की भाषा से इतने गुस्से में आ गए कि वे अपनी सीट छोड़कर रशीद की सीट के करीब पहुंच गए।

उनके बीच तकरार बढ़ने पर अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया। रशीद ने कहा कि हम जानना चाहते है कि आखिर फंड कहा गया। उन्होंने (नेशनल कांफ्रेंस) फंड अपने क्षेत्र में बांटा। क्या फंड उनका है।

रशीद द्वारा असंसदीय शब्दों का उपयोग करने पर नेकां सदस्य देवेंद्र सिंह राणा, नजीर अहमद गुरेजी, मोहम्मद अकबर लोन और अली मोहम्मद सागर ने जोरदार विरोध किया।
विज्ञापन


राणा ने इंजीनियर के असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से बाहर करने की अपील अध्यक्ष से की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। जैसे ही रशीद ने बोलना शुरु किया, लोन के साथ गुरेजी उसकी ओर बढ़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसकी जुबान पर नियंत्रण लगाया जाए और वह विधायक की तरह व्यवहार करें। बाद में अध्यक्ष ने हस्तक्षेप किया और तब जाकर मामला शांत हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें