फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 400 कनाल सरकारी भूमि से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला प्रशासन ने कस्बे के निकट सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इसमें 400 कनाल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के निर्देश पर सहायक आयुक्त राजस्व जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची और फुटपाथ, दीवार की सीमा, कंक्रीट आरसीसी, शेड, कंटीले तार, थडे, दुकानें और अन्य को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राजस्व ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सांबा की सरकारी भूमि को छह घंटे तक चले अभियान के बाद प्राप्त कर लिया गया। एसीआर ने कहा कि आराजी मोहल्ले के खसरा नंबर-1, गांव बेडी के खसरा नंबर-1, गांव समलाह के खसरा नंबर-44 और गांव मननु के खसरा नंबर-79 के तहत लगभग 399 कनाल 14 मरला सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। अभियान के दौरान मौजूद केवीके के अधिकारियों को जमीन की बरामदगी के बाद कब्जा सौंप दिया गया। उम्मीद है कि सांबा जिले में कृषि की सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए भूमि का उपयोग किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान तहसीलदार रामपाल, केवीके सांबा के सीनियर अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी और राजस्व व पुलिस के अन्य फील्ड स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें