फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले पर अवैध निर्माण करने पर नगर पालिका द्वारा जारी किऐ नोटिस

विज्ञापन
ुकानो के आगे नाले पर लोगो द्वारा किया अवैध निर्माण - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में आरएस पुरा-सुचेतगढ़ मार्ग पर कई दुकानदारों ने पानी की निकासी के लिए बने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है। इसे खाली कराने का म्यूनिसिपल कमेटी ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान सतपाल पप्पी ने कहा कि पानी की निकासी सुचारु हो, नाले की सफाई कराने के साथ नया नाला बनाए जाने के लिए नगर पालिका की ओर से दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस जारी करने पर कई दुकानदारों ने निर्माण हटाया है। जिन दुकानदारों ने अभी तक कब्जा नहीं हटाया है उन्हें सोमवार तक का समय दिया गया है। ईओ सुभाष चंद्र का ने कहा कि कई दुकानदारों ने नाले पर पक्का निर्माण कर रखा है। इसके चलते बरसात के दिनों में कस्बे के बाजार में पानी की निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पाती। सरकार की ओर से नालों की हालत में सुधार करने का निर्देश जारी किया गया है। इसके चलते दुकानदारों को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाए जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक जिन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया वहां नगर पालिका की ओर से जेसीबी लगा कार्रवाई की जाएगी, ताकि नाले को साफ करने के साथ इसे ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें