फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से दुकान का निर्माण करने पर नगर पालिका ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में नगर पालिका अधिकारियों ने रविवार को तहसील कार्यालय के सामने अवैध रूप से बन रही दुकान को तोड़कर अवैध कब्जा हटवाया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों को सूचना मिली कि तहसील कार्यालय के सामने किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा है। नगरपालिका कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और कब्जाधारी को चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी इस अवैध कब्जे को हटाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए। चेयरमैन सतपाल पप्पी ने बताया कि नगर पालिका को ऐसी सूचना मिली थी कि किसी द्वारा तहसील कार्यालय के सामने दुकान का अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसको टीम ने मौके पर पहुंचकर तोड़कर कब्जे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें