बिश्नाह। कस्बे में बलटाह स्थान की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसे लेकर लोगों में रोष है। सोमवार को स्थानीय निवासियों ने जमीन पर कब्जे के विरोध में रैली निकाली और तहसीलदार को ज्ञापन सौंप।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हिंदू परंपरा के अनुसार इस स्थान पर घड़ा तोड़कर परंपरा निभाई जाती है। कुछ समय अर्से से इस जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में इस परंपरा को नहीं निभाने दिया जा रहा है। सोमवार को हर घर के एक सदस्य ने रैली निकाली और तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की गई। तहसील प्रशासन ने इसके लिए दो दिन का समय मांगा है, और कार्रवाई का आश्वासन दिया। रैली में म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा, व्यापार प्रमुख पंडित नारायण दत्त शर्मा, पार्षद कुलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।