जम्मू। नगर निगम की ओर से छन्नी रामा में अवैध रूप से बने दुकानों को गिराया है। ये दुकानें नियमों को ताक पर रखकर बनाई जा रही थी। शिकायत पर दुकानों को गिरा दिया गया है। छह दुकानों पर कार्रवाई हुई है।
इस मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। जैसे ही कार्रवाई आरंभ हुई तो इसका विरोध किया गया, लेकिन निगम ने कार्रवाई जारी रखी। आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि अभियान जारी है। आगे भी नियमों को ताक पर रखकर किए गए निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि निर्माण से पहले जेएमसी से अनुमति लें। लोगों की सुविधा के लिए आनलाइन बिल्डिंग परमिशन की सुविधा दी गई है।