फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुज्जर नगर में नगर निगम ने गिराया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुज्जर नगर में नगर निगम ने अवैध रूप से बनाए गए एक मकान को गिरा दिया। कार्रवाई से पहले दो बार नोटिस भी जारी किए गए थे। सोमवार को नगर निगम ने किए गए निर्माण को जेसीबी के जरिये गिरा दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन टीम के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अब्दुल कालीन ने दो मंजिला मकान का निर्माण किया था। मामले में नगर निगम का तर्क है कि एनओसी नहीं ली गई थी। नोटिस का जवाब न मिलने पर सोमवार को दो मंजिला मकान को गिरा दिया गया। वहीं, मकान बनाने वाले अब्दुल कालीन का कहना है कि उन्होंने एनओसी के लिए नगर निगम के चक्कर लगाए, लेकिन एनओसी नहीं बनी। यह मामला कोर्ट में भी चला।
मामले में नगर निगम की आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि नियम तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। घर बनाने से पहले लोग एनओसी लें। बिना एनओसी के बने घरों को तोड़ा जा रहा है। गुज्जर नगर के मामले में भी मकान नियम के विपरीत बनाया गया था, जिसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें