तहसीलदार जयौडियां ने सरकारी भूमि को चिन्हित कर भूमि पर स्टेट लैंड का बोर्ड लगाया
ज्यौड़ियां। तहसीलदार स्मृति शर्मा की तरफ से दो दिनों से जारी कार्रवाई में 133 कनाल 12 मरले सरकारी भूमि को चिह्नित कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। इस दौरान स्टेट लैंड का बोर्ड भी लगा दिया गया है।
एसडीएम अखनूर के निर्देश पर तहसीलदार स्मृति शर्मा की तरफ से शुक्रवार और शनिवार को कार्रवाई करते हुए राजस्व गांव सतवाल (देवीपुर) में खसरा नंबर-83 की 133 कनाल सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस पर स्टेट लैंड होने का बोर्ड लगा दिया गया। वहीं राजस्व गांव देवीपुर में भी खसरा नंबर आठ में 12 मरले सरकारी भूमि पर एक आटा चक्की का निर्माण किया गया था, जिस पर भी राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण ध्वस्त कर दिया और भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त आटा चक्की मिल चमन लाल खजूरिया निवासी देवीपुर की थी और वह राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह पंचायत देवीपुर के सरपंच भी रह चुके हैं।
तहसीलदार स्मृति शर्मा ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।