फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाकर खोला 50 वर्ष पुराना रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। अतिक्रमण करने वालों पर अब प्रशासन का डंडा चलने लगा है। इसी के तहत वीरवार को प्रशासन ने 50 वर्ष पुराने रास्ते पर किए अतिक्रमण को हटाकर आम लोगों के लिए खुलवा दिया। तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा और राजस्व विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुराडा से फिंतर गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। इसके साथ में स्थानीय लोगों ने तहसीलदार के शिकायत की दी। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने जेसीबी के साथ अतिक्रमण को हटा दिया और रास्ते को बहाल कर दिया। करीब 50 वर्षों बाद प्राचीन रास्ता खुलने पर लोगों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि जिन इलाके में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है, वहां के लोग इसी रास्ते से फिंतर-सुराडा आते-जाते थे। जिन्हें अतिक्रमण के कारण काफी परेशानी हो रही थी। अब लोगों को काफी राहत मिली है। तहसीलदार ने बताया कि इलाके में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ राजस्व विभाग सख्ती से पेश आएगा और अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें